अमेठी

सांसद ने घायल सिपाही को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। तिलोई विधान क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जब सांसद का काफिला शिवरतनगंज – सेमरौता रोड से गुजर रहा था ।तो सड़क किनारे घायल पड़े सिपाही पर उनकी नज़र पड़ गई। बिना किसी औपचारिकता के उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई।

सिपाही की खून से लथपथ हालत देखकर उनके चेहरे पर चिंता साफ़ झलक रही थी। उन्होंने अपने साथ चल रहीं सुरक्षा गाड़ी से तत्काल अस्पताल भिजवाने के निर्देश दिए। और सिपाही की बाइक थाने भेजवाई।
सांसद की यह संवेदनशीलता केवल एक नेता की नहीं, बल्कि एक इंसान की थी। उस क्षण उन्होंने यह साबित कर दिया कि सच्चा जनप्रतिनिधि वही होता है, जो सत्ता से पहले संवेदना को महत्व दे। उनका यह मानवीय कदम लोगों के दिलों को छू गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button