खेलो इंडिया राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत संसदीय खेल महोत्सव बाघमारा के पोलो ग्राउंड में बड़ी धूमधाम से संपन्न
Parliamentary Sports Festival concluded with great fanfare at Baghmara Polo Ground under Khelo India National Programme. Open in Google Translate • Fee

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। धनबाद जिला के बाघमारा के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड में खेलो इंडिया राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत संसदीय खेल महोत्सव का समापन मंगलवार को हो गया आपको बताते चले की 14 दिसंबर से 23 दिसंबर तक बाघमारा के विभिन्न क्षेत्रों में क्रिकेट फुटबॉल वॉलीबॉल कबड्डी मैराथन दौड़ एवं अन्य खेल आयोजित की गई थी जिसका 23 दिसंबर को समापन हो गया इस अवसर पर गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए इसके अलावे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह पूर्व जिला सदस्य सुभाष राय आजसु पार्टी के नेता प्रदीप महतो सभी गांव के मुखिया उपस्थित हुए सर्वप्रथम गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो ने सभी फुटबॉल खिलाड़ियों से मिले एवं हाल-चाल लिया बाद में फुटबॉल मैच आरंभ हुआ इसके बाद बारी-बारी से सभी गण मान्य लोगों को बुक्के एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया इसके साथ ही साथ विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया बाद में विभिन्न खिलाड़ियो खेल से संबंधित खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की गई ओर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी एवं उनके साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



