लंदन पार्लियामेंट में सम्मानित हुए बजरंगी प्रसाद यादव का उत्सव हाल में भव्य स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन
Bajrangi Prasad Yadav was honoured in the London Parliament. A grand welcome and felicitation ceremony was organised in Utsav Hall.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज लंदन पार्लियामेंट में अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने वाले बजरंगी प्रसाद यादव को मंगलवार को शहर के उत्सव बैंक्वेट हॉल में साहिबगंज जिलेवासियों के द्वारा एक भव्य स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित करते हुए सम्मानित किया गया।जहां इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल,पंकज घोष,जय प्रकाश सिन्हा समेत अन्य गणमान्य लोगों ने बजरंगी प्रसाद यादव को फूल माला व बुके देकर स्वागत किया।वही सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बजरंगी प्रसाद यादव ने बताया कि सात समंदर पार लंदन पार्लियामेंट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाना एक बेहद गौरवान्वित करने वाला क्षण है।जहां इस सम्मान के वे अकेले हकदार नहीं है।इस सम्मान को दिलाने में उनके परिवार के लोगों के साथ साथ उनके दोस्त,साथी,राजनीति के क्षेत्र में सहयोग करने वाले वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं समेत अन्य समाजसेवी लोगों का भरपूर सहयोग मिला है,तब जाकर आज उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।आगे उन्होंने कहा कि आप अपने जीवन में अच्छे कार्य हमेशा करते रहे आपको भी इसी तरह का सम्मान मिलेगा।वही उन्होंने कहा कि उनके इसी समाजसेवा के कार्यों को देखते हुए लंदन पार्लियामेंट ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया है।मौके पर भारत यादव,राजेश यादव,विकास यादव,दारा सिंह यादव,अमरनाथ यादव,बास्की यादव,राजेश अग्रवाल,सुरेश बजाज, मोहम्मद कलीमुद्दीन,राजीव चौधरी,अशोक यादव,चंद्रभान शर्मा,अनवर अली,कृष्ण शर्मा,पवन सिंह,पंकज घोष,कुंदन पासवान,मनोज केसरी, ब्रह्मदेव यादव,शब्बीर हसन,शत्रुघन यादव,अजय कुमार यादव,संदीप घोष,अनिल कुमार यादव सहित शहर के गणमान्य लोग एवं सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित थे।



