गन्ने के खेत में गोकशी कर रहे बदमाशों संग पुलिस मुठभेड़, फिल्मी स्टाइल में 3 सेकंड में बदमाशों को पकड़ा …
गोली लगने से घायल बदमाश सहित 4 गौ तस्कर बदमाश गिरफ्तार...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – हापुड़ पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी । गन्ने के खेत में गोकशी की वारदात को अंजाम दे रहे गोंकशो से पुलिस की हुई मुठभेड़ । पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश हुआ घायल । घायल बदमाश और उसके तीन साथी पुलिस ने गिरफ्तार किए । गोकशी के उपकरण और मोटरसाइकिल , अवैध तमंचा पुलिस ने बरामद किया है । मुठभेड़ में घायल बदमाश पुलिस के सामने हाथ जोड़ता हुआ नजर आया । गोली लगने से घायल बदमाश का नाम आकिल जबकि वहीं नदीम , जैद और अबरार को भी पुलिस गिरफ्तार किया है ।
यूपी के जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ में गोकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों में से एक गौकश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल समेत चार गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से जीवित बैल समेत गोकशी के उपकरण व अन्य सामान बरामद हुआ है।
सी ओ गढ़ स्तुति सिंह ने बताया कि , पूरा मामला गढमुक्तेशवर कोतवाली क्षेत्र का है ।रविवार की रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव अल्लाबख्शपुर के जंगल में नाले के किनारे कुछ लोग बैल के कटान की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान पुलिस टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। जहां ईंख के खेत में चार लोग गोकशी की तैयारी करते दिखाई दिए। पुलिस टीम खेत में घुस गई, इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिसकर्मियों को देख लिया। जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जिससे बचते हुए पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें आकिल निवासी गढ़, जो वर्तमान में जनपद अमरोहा घायल हो गया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी करते हुए चारों गोतस्करों को पकड़ लिया। बदमाशों के कब्जे से एक प्रतिबंधित जीवित पशु, अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस, एक सुपर स्प्लेंडर बाइक एवं पशु कटान करने के उपकरण बरामद हुए हैं । गिरफ्तार बदमाशों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।




