हापुड़

अंडों में एंटीबायोटिक नाइट्रोफूरन की शिकायत पर अंडा विक्रेताओं पर खाद्य विभाग ने की छापेमारी…

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है । अंडों में एंटीबायोटिक नाइट्रोफूरन की शिकायत पर अंडा विक्रेताओं पर खाद्य विभाग ने बड़ी छापेमारी की कार्यवाही की है । अंडों को रंगकर देशी अंडा बनाने पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है । कई अंडा सेंटरों से अंडे के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए । अंडों का खरीददारी का बिल नहीं दिखाने पर दो दुकानों को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नोटिस भी जारी किया है । समीर एग्स, सिकंदर गेट, भारत एग्स, पुराना बाजार में खाद्य विभाग ने कार्यवाही की।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अंडा विक्रेताओं पर छापेमार कार्यवाही की है। यह कार्यवाही  हाल ही में अंडों में प्रतिबंधित एंटीबायोटिक नाइट्रोफूरन की मौजूदगी को लेकर देशभर में उठे विवाद के बाद की गई है । खाद्य विभाग को शिकायत मिली थी कि कुछ अंडा केंद्रों पर फार्म अंडों को रंगकर देशी अंडों के रूप में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है, साथ ही अंडों में हानिकारक एंटीबायोटिक की मिलावट की आशंका थी ।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर के प्रमुख अंडा केंद्रों पर एक साथ छापे मारे। इनमें सिकंदर गेट स्थित समीर एग्स और पुराना बाजार में भारत एग्स शामिल हैं। टीम ने कई अन्य अंडा दुकानों और केंद्रों का भी निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न बैचों से अंडों के सैंपल लिए और उन्हें लैबोरेटरी जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच में मुख्य रूप से नाइट्रोफूरन और उसके मेटाबोलाइट्स की मौजूदगी की पड़ताल की जाएगी, क्योंकि यह एंटीबायोटिक पोल्ट्री में उपयोग के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। इसके अलावा खाद्य विभाग को एक गंभीर अनियमितता भी सामने दिखी,  जब कुछ दुकानदार अंडों की खरीद का वैध बिल नहीं दिखा सके। नियमों के अनुसार, सभी खाद्य विक्रेताओं को स्टॉक की खरीद के बिल रखना अनिवार्य है। बिल न दिखाने पर दो दुकानों को नोटिस जारी किया गया है और आगे कार्यवाही  की चेतावनी दी गई है।

हापुड के सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा सुनील कुमार ने बताया कि देशभर में अंडों की गुणवत्ता को लेकर चल रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई है। हाल ही में कुछ ब्रांडेड अंडों में नाइट्रोफूरन के ट्रेस मिलने की रिपोर्ट्स के बाद ( FSSAI ) एफएसएसएआई ने सभी राज्यों को अंडों की व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। हापुड़ में यह छापेमारी इसी कड़ी का हिस्सा है। उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे हमेशा विश्वसनीय स्रोत से ही अंडे खरीदें और पैकेज्ड या ब्रांडेड उत्पादों को प्राथमिकता दें। किसी भी प्रकार की मिलावट या अनियमितता पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी, जिसमें जुर्माना और लाइसेंस रद्द करना शामिल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button