साहेबगंज

कोमोला कुमारी ने जीता कांस्य पदक

Komola Kumari won the bronze medal

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज9वीं फेडरेशन कप नेशनल वूशु चैंपियनशिप में साहेबगंज की कोमोला कुमारी ने तावलू स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रौशन किया है।यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में24से30दिसंबर तक आयोजित की गई थी।कोमोला कुमारी सीनियर राष्ट्रीय वूशु प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली जिले की पहली खिलाड़ी बनीं। उनकी इस उपलब्धि पर उपायुक्त हेमंत सती,उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा,अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत,जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।कोमोला कुमारी ने जिला वूशु संघ,साहेबगंज के सचिव सह प्रशिक्षक मृतुन्जय राय के नेतृत्व में अथक परिश्रम कर यह उपलब्धि हासिल की।उनकी इस सफलता से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button