रामपुर शाहबाद
नगर के रामपुर रोड से लेकर चंदौसी तिराहे तक अस्थाई अतिक्रमण पर नगर पंचायत की जेसीबी गरजी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। रविवार को नगर के रामपुर रोड से लेकर चंदौसी तिराहे तक अस्थाई अतिक्रमण पर नगर पंचायत की जेसीबी गरजी। इस दौरान नगर पंचायत और राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की।
नगर पंचायत की टीम ने रामपुर रोड से लेकर चंदौसी तिराहे तक सड़क किनारे रखे खोको और अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कराया। इस दौरान कई अवैध कब्जादार स्वयं ही अस्थाई अतिक्रमण को हटाते नजर आए। कार्यवाही के दौरान हल्का लेखपाल मनोज यादव, नगर पंचायत से इकरार खां सहित नगर पंचायत का समस्त स्टाफ मौजूद रहा


