साहेबगंज

कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए राहत झारखंड सरकार का कंबल वितरण अभियान

Jharkhand government's blanket distribution drive provides relief to the needy in the harsh winter.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज बरहरवा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए झारखंड सरकार द्वारा जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बरहरवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या02एवं03में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के तहत गरीब,असहाय,बुजुर्ग एवं दिव्यांग व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर कंबल वितरित किए गए।ठंड से जूझ रहे लोगों को कंबल मिलने से उन्हें काफी राहत मिली।लाभार्थियों के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी।स्थानीय नागरिकों ने झारखंड सरकार की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम ठंड के मौसम में गरीबों के लिए संजीवनी का काम करते हैं। लोगों का कहना था कि सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम सामाजिक सरोकार और संवेदनशील प्रशासन का परिचायक है।कार्यक्रम में नगर कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू,शाहनवाज नासीर,नेहाल अख्तर,आलमगीर मंसूरी,अजीत कुमार राय,आफताब आलम,वारिश हुसैन सहित नगर पदाधिकारी अमर कुशवाहा,प्रभास कुमार,विक्रम चौधरी,हीरा शेख, सुशील कुमार,अंकित कुमार,पूर्व वार्ड सदस्य जितेंद्र स्वर्णकार एवं सबीना बीबी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन में नगर पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जरूरतमंदों को समय पर राहत पहुंचाई गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button