पाकुड़

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, एक सप्ताह में समाधान का निर्देश

Deputy Commissioner listened to the problems of common people in Janta Darbar, directed to resolve them within a week

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रभावी निष्पादन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और अपनी समस्याएँ उपायुक्त के समक्ष रखीं। इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनता दरबार में भूमि से संबंधित मामलों, सहायिका से जुड़े प्रकरणों, सड़क निर्माण एवं मरम्मत से संबंधित समस्याओं सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कई आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी शिकायतों को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आवेदनों की भौतिक जांच करते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान करें। इसके साथ ही उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे एक सप्ताह के भीतर की गई कार्रवाई की प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय में समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं गति लाई जा सके।
जनता दरबार के माध्यम से आम नागरिकों को प्रशासन से सीधे संवाद का अवसर मिला, जिससे समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बन सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button