गोड्डा
नेत्रहीनों के लिए वरदान है बेल लिपि : डालसा
विश्व बेल लिपि दिवस पर पर परसौती स्थित मूक बधिर व नेत्रहीन विद्यालय में विधिक शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर विश्व बेल दिवस पर रविवार को सदर प्रखंड के परसौती स्थित मूक बधीर एवं नेत्रहीन आवासीय विद्यालय परिसर में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा की टीम में शामिल अधिकार मित्र नवीन कुमार, अविनाश कुमार सिंहा, लोहिया विकलांग सेवा समिति के निदेशक जयकांत यादव , मिथिलेश कुमार, जयप्रकाश राणा आदि ने विविध जानकारी दी। 2025 विश्व ब्रेल दिवस का विषय है सुगमता का उत्सव मनाना .. । अधिकार मित्र नवीन कुमार ने कहा कि बेल लिपि नेत्रहीनों के लिए बरदान साबित हो रहा है। इस लिपि के आविष्कार के बाद नेत्रहीन दिव्यांगों के जीवन में आशा की किरण प्रस्फुटित हो गई। आज इसकी बदौलत ऐसे दिव्यांग बेहतर जिंदगी जी रहे हैं। उनके लिए दिव्यांगता अभिशाप नहीं बल्कि बरदान साबित हो रहा है। उनकी हौसलों की उड़ान में जान आ गई है। इसके अलावा इंटरनेट मीडिया के इस युग में बेल लिपि की सहायता से नेत्रहीनों को अधिक सुविधा हो गई है। लोहिया विकलांग सेवा समिति के निदेशक जयकांत यादव ने कहा कि फ्रांसिसी शिक्षाविद ब्रेल लिपि का आवष्कार किया था। यह प्रणाली विश्व भर में उपयोग की जाती है। यह आज भी जस की तस है। एकीकृत अंतरराष्ट्रीय बेल में बेल पैटर्न डाड्स चार का उपयोग फार्मेटिंग संकेतक , उच्चारण चिह्न या विराम चिह्न के रूप में किया जाता है। विश्वभर की 133 भाषाओं में बेल काेडों का संकलन है। संचार माध्यम के बढ़ते प्रचलन से दिव्यांगों को आसानी हो गई है।जरुरत है नेत्रहीन दिव्यांगों को बेल लिपि की जानकारी देने व बेहतर संस्थान में शिक्षा मुहैया कराने की। इस अवसर पर दर्जनों दिव्यांग छात्र उपस्थित थे।



