खैरथल

पानी अन्यत्र ले जाने पर ग्रामीणों में रोष

सरकारी मनमानी का विरोध करने का लिया निर्णय 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा: किशनगढ़ बास के बृसंगपुर पंचायत के रूंध गिदावड़ा में प्रस्तावित 40 बड़े ट्यूबवेलों के विरोध में आज संपूर्ण इलाके के 20-22 गांवों के ग्रामीणों ने एक पंचायत घाटीका स्टैंड पर आयोजित कर सर्वसम्मत निर्णय लिया है कि किसी भी सूरत में इन ट्यूबवेलों को गिदावड़े में नहीं लगने दिया जाएगा।
इस आशय के विरोध व आक्रोश को प्रकट करने के लिए 13 जनवरी को एक रैली निकाल कर प्रशासन को ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें स्पष्ट उल्लेख होगा कि एक्ट अरावली नोटिफिकेशन 1992 गैर मुमकिन बीहड़ भूमि पर किसी भी विकासीय कार्य की इजाजत नहीं देता है। फिर क्यों सरकार व प्रशासन कानून की खिलाफवर्जी करने पर आमादा हैं। अन्यथा एन जी टी के दरवाजे खुले हैं।
वैसे भी इन छुटपुट योजनाओं से आमजन का ध्यान भटकाने के बजाय चंबल भरतपुर अलवर पेयजल योजना का त्वरित क्रियान्वयन करना ही पेयजल समस्या का समाधान है।
पंचायत के मुख्य अतिथि अरावली के अभिभावक कैलाश मीणा थे और वक्ताओं में शिफात मैनेजर, मास्टर फकरुदीन, इमरान नवाब, हाजी उस्मान खान चैयरमैन, जाकिर सरपंच, जमशेद सरपंच, ममूल सरपंच, बृसंगपुर सरपंच, तारीफ अध्यक्ष युवा कांग्रेस, जाबिद मंदवापुर और कौलाणी सरपंच आदि रहे।

कार्यक्रम का संचालन आसम खान मास्टर ने किया और अध्यक्षता की मौलाना मुहम्मद हनीफ मन्नाका ने की
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button