मुरादाबाद

सूत्रों के हवाले से खबर कालेज के पास हो रही शराब की अवैध बिक्री

बच्चों का भविष्य खतरे में, पुलिस प्रशासन बेखबर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मुरादाबाद। शहर में शराब की अवैध बिक्री एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। स्कूलों के पास शराब पीने और बेचने के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है।
खबर मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा क्षेत्र कानून गोयान  मौहल्ले में स्थिति भारतीय बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास की है जहां दिन से ही अवैध शराब की खरीद फरोख्त शरू हो जाती है और रात तक चलती रहती है लोग कॉलेज के पास ही शराब पीते हैं व खाली बोतल, गिलास और पट्ठे के रेपर कालेज वाले नाले में ही फेंक जाते हैं जिसे देखकर कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है और आस – पास के लोगो को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है… शराबी कॉलेज के पास भी शराब पी कर हंगामा करते है इससे आने जाने वाली मां बहनों को भी निकलने में परेशानी होती है और लोगों के दिलों में लड़ाई झगड़ा होने से कानून व्यवस्था बिगड़ने का भी खतरा बना रहता है।
नाम न छापने की शर्त पर कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि कानून गोयान मौहल्ले के अधिकतर चौराहे पर लोग अवैध शराब बेच रहें हैं हाथी वाला मंदिर के पास से लेकर रानी किशोरी के फाटक व अन्य मुख्य चौराहे पर  शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।जिस कारण स्थानीय निवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है लेकिन आबकारी विभाग और पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोग परेशान हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पु्लिस और प्रशासन कब तक शांत बैठा रहेगा।
सूबे के मुख्य मंत्री योगी के आदेशानुसार किसी भी विद्यालय या धार्मिक स्थल के पास शराब व नशे की सभी वस्तु प्रतिबंधित है उसके बावजूद भी लोग ऐसे स्थान पर अवैध शराब बेच रहे हैं।
जानकारी मिलने पर हकीकत परखने के लिए जब रात में नेशनल प्रेस टाइम्स की टीम कालेज पर पहुंची तो देखकर दंग रह गई पाया कि जगह जगह शराब के खाली पहुवे, शराब के रेपर, गिलास और नमकीन के पैकेट पड़े थे। इससे प्रतीत होता है कि शराब ब्रिक्री के मामले में कानून गोयान कच्ची शराब बिकने वाले फकीरपुरा आदर्श कालोनी को भी पीछे छोड़ रहा है।
अब देखना ये है की पुलिस व आबकारी विभाग इस मुद्दे पर कोई ठोस कार्रवाई करते हैं या यूं ही अवैध शराब बेचने का कारोबार ऐसे है बदस्तूर जारी रहेगा और लोग परेशान होते रहेंगे।
आसपास में पड़े शराब के रेपर, गिलास और नमकीन के पैकेट
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button