दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

भारत-इस्राइल के प्रधानमंत्रियों की बातचीत

रक्षा और आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। पीएम मोदी ने कहा कि बातचीत के दौरान आतंकवाद से और अधिक दृढ़ संकल्प के साथ लड़ने के साझा संकल्प की पुष्टि की। जानिए दोनों के बीच क्या बात हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बात की। उनके साथ हुई वार्ता का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आगामी वर्ष में भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे। नेतन्याहू के साथ दोनों देशों के रक्षा संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।
पीएम ने दी जानकारी-इस बातचीत को लेकर पीएम मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ जानकारी दी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, “अपने दोस्त, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करके खुशी हुई। उन्हें और इजराइल के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। हमने आने वाले साल में भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही हमने क्षेत्रीय स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और आतंकवाद से ज्यादा मजबूती से लड़ने के अपने साझा संकल्प को दोहराया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button