झुंझुनू
रेसर सुनील के झुंझुनू पहुंचने पर किया स्वागत एवं डीजे के साथ निकाली रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। सुनील रेसर 18 दिन लगातार दौड़कर अंबेडकर भवन झुन्झनू पहुंचा समाज के बंधुओं द्वारा अंबेडकर भवन के संरक्षक महावीर सानेल की अगवाई में अंबेडकर भवन पहुंचने पर माला एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। गुरुवार सुबह अंबेडकर भवन झुन्झनू से डीजे के साथ अंबेडकर पार्क,पीरूसिंह सर्किल,रेलवे स्टेशन होते हुए पूरा की ढाणी तक बाइक रैली निकालकर कन्याकुमारी के लिए रवाना किया। महावीर सानेल ने बताया कि सुनील के अंबेडकर भवन पहुंचने पर वेलफेयर सोसायटी द्वारा माला,साफा पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सुनील का स्वागत किया। सीताराम बास बुडाना एवं अनिल बेसरवाल ने बताया कि अंबेडकर भवन झुंझुनूं में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सुनील ने 19वें दिन शुरुआत की। फिर अंबेडकर पार्क में पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा एवं शहीद स्मारक पर तथा पीरूसिंह सर्किल पर शहीदों को नमन करते हुए कन्याकुमारी के लिए रवाना हो गया। सुनील चार महीने में सात हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगा। कन्याकुमारी से वापस सांगलिया धुनी तक दौड़ते हुए पहुंचेगा। सुनील प्रति दिन 70 किलोमीटर की दूरी दौड़कर तय करता है। इस दौरान वेलफेयर सोसाइटी संरक्षक महावीर सानेल,रामस्वरूप रसोड़ा,तनसुख सानेल, इंद्राज सिंह भूरिया,डॉक्टर महेंद्र सानेल,मुकेश गोठवाल,जितेंद्र गर्वा,संदीप टंडन,राजेश हरिपुरा,संदीप पाटिल,मानसिंह गुरावा,मदनलाल गुडेसर,सीताराम बास बुडाना,अनिल बेसरवाल उपस्थित रहे।



