पाकुड़

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026, सोहराए मेला में लोगों को किया गया जागरूक

National Road Safety Month-2026, people were made aware at Sohrae Mela

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत तेरहवें दिन जिला पाकुड़ के सोहराए मेला, बाजार समिति परिसर में “सावधानी की पाठशाला, सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में आए आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में लोगों को हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग व ओवरटेक से बचने, वाहन के सभी कागजात व नंबर प्लेट दुरुस्त रखने, नाबालिगों को वाहन न चलाने देने, मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाने तथा ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई। साथ ही राहगीर योजना और नेक नागरिक (गुड सेमिरिटन) बनने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों के बीच पंपलेट वितरित कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 की जानकारी दी गई और सड़क सुरक्षा को जीवन रक्षा से जोड़ने का संदेश दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button