भालू के हमालें से महिला गंभीर रुप से घायल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : वन्य जीवों के हमाले रूकने नाम नही ले रहे है । जिस तरह से वन्यजीव हमालावर हो रहे है । उससे ग्रामीणों का दैनिक कार्य भी प्रभावित होने लगा है । पशुचारे के लिए जाने वाले लोगों के सम्मुख पशुओं के लिए चारें का संकट खडा हो गया है । अपने जीवन की चिंता न करते हुए भी लोग पशु चारे के लिए गाँवो से सटे वनों की तरफ जाने को मजबूर हैं । ऐसे में घात लगाये बैठे हिंसक वन्य जीव लगातार हमालें कर रहे हैं ।ऐसी ही घटना मे वन क्षेत्राधिकार रवांई रेंज अपर वन प्रभाग बड़कोट की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज प्रातः करीब 7 बजे ग्राम बड़कोट के नोनीयाली तोक में भालू ने अमरा देवी (पत्नी गजेंद्र सिंह) पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।स्थानीय ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बड़कोट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है। वन क्षेत्र अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकों की सलाह पर महिला को उच्चतर चिकित्सालय रेफर करने की प्रक्रिया चल रही है।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम क्षेत्र में तैनात कर दी गई है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि जंगल क्षेत्रों में सतर्क रहें और अकेले न निकलें।



