उत्तरकाशी

जन जन की सरकार ,जनता के द्वार मे समस्याओं व शिकायतों का अंबार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान के अंतर्गत आज मंगलवार को विकासखंड भटवाड़ी की न्याय पंचायत मुस्टिकसौड के राजकीय इंटर कॉलेज मुस्टिकसौड में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दर्जा राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, परियोजना निदेशक अजय सिंह की उपस्थिति में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित महत्वपूर्ण अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अपने लक्ष्य को साकार कर रही है। इस अभियान के तहत लोगों को उनके गृह क्षेत्र में ही सरकारी सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रत्येक न्याय पंचायत में आयोजित किए जा रहे बहुउद्देशीय शिविरों में ग्रामीणों को उनके द्वार पर ही सरकार की योजनाओं से आच्छादित होने की सहूलियत मिल रही है ।

शिविर में ग्रामीणों द्वारा थलन मार्ग पर नाली एवं नारदाने बंद होने की शिकायत की जिस पर विधायक द्वारा लोनिवि को एक हफ्ते में नाली व नारदाने साफ करने के निर्देश दिए। लोनिवि की कुरोली मार्ग पर प्रतिकर न मिलने की शिकायत दर्ज हुई जिस पर विधायक द्वारा संबंधित अधिकारियो को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए।
पीएमजीएसवाई द्वारा बनाई जा रही मुस्टिकसौड मार्ग पर धूल की शिकायत पर पानी का छिड़काव और मार्ग को सही करने के निर्देश दिए तथा साथ ही विधायक सुरेश चौहान द्वारा मार्ग पर गंगा सिंह के मकान के पास सुरक्षा दीवार लगाने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

न्याय पंचायत मुस्टिकसौड में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 13 लोगो को सेवाएं प्रदान की गई। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 45 लोगो को वीबी जी राम जी योजना की जानकारी प्रदान की। कृषि विभाग द्वारा पीएम किसान, पीएम फसल बीमा योजना आदि योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उद्यान विभाग द्वारा 50 लोगो को योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभान्वित किया। बैंकिंग सेक्टर द्वारा द्वारा 70 कृषकों को वित्तीय जानकारी तथा 6 कृषकों को जीवन बीमा संबधी जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग द्वारा 22, उद्योग विभाग द्वारा 15, सहकारिता विभाग द्वारा 40 लोगो को लाभान्वित किया गया। महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 15 लोगो को नंदा गौरा योजना सहित आदि योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई। आयुष विभाग द्वारा 52 लोगो का परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की। सेवायोजन विभाग द्वारा 02 लोगो को कैरियर काउंसलिंग व रोजगार संबंधित जानकारी प्रदान की गई। पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, श्रम विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

विधायक सुरेश चौहान द्वारा कहा कि जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान से ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। जनहित के मुद्दों के निराकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस महत्वपूर्ण अभियान से लोगों को मिल रहा है। सभी विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

शिविर में दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, मंडल अध्यक्ष राजेश राणा, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती नाथ, ग्राम प्रधान अनिता देवी सहित अन्य ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर सिंह गुसाईं सहित अन्य सदस्य, खंड विकास अधिकारी अमित ममगई, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी प्रियंका घनसोला सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button