खैरथल

मकर संक्रांति पर दानदाताओ ने गौ सेवा को साढ़े आठ लाख की नकदी व 2000 मण चारा किया दान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 खैरथल : शहर में बुधवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर क्षेत्र में दान-पुण्य का विशेष आयोजन किया गया। जिसमें गोशालाओं के लिए महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
घायल व चोट ग्रस्त गो वंशों का निशुल्क इलाज करने वाली संस्था श्री गोविंदम गोशाला ट्रस्ट की और से सब्जी मंडी के पास शिविर लगाया गया जिसमे श्रद्धालुओं ने नकद दो लाख 55 हजार की राशि गौ रक्षार्थ दी। यहां शिविर में ,मणी गुप्ता,करण शर्मा,डिम्पल,
सोनू,महेश,हरीश,रोनीत भारती, राहुल गुप्ता, रुपेश,संदीप, सूरज आदि गौ सेवक मौजूद रहे। वहीं श्री किशनलाल गोशाला समिति, ततारपुर के लिए चार स्थानों मातोर रोड, रेलवे फाटक,आनंद नगर शिवालय और मैन बाजार में शिविर लगाए गए। इन शिविरों के माध्यम से सवा तीन लाख रुपए नगद, 1150 मन चारा और पशु आहार एकत्रित किया गया। इस
आयोजन में समिति के  राजकुमार कौशिक, गोपाल गुप्ता, दिलीप पार्षद, चेतन अग्रवाल, संजय महावर, राकेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अशोक, मनोज अग्रवाल, शेर सिंह और ने व्यवस्थाएं संभाली। सीमा बाई गोशाला के लिए भी रेलवे फाटक,आनंद नगर शिवालय, अनाज मंडी गेट और मुख्य बाजार में

शिविर आयोजित किए गए। इनसे 2.50 लाख रुपए नकद और 1270 मन चारा,पशु आहार का योगदान मिला। इसमें सीमा बाई गोशाला के लिए ब्राह्मण समाज ने मुख्य बाजार में शिविर लगाया। जिसकी व्यवस्थाएं दिनेश कौशिक, राजेश शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, वेद प्रकाश कौशिक, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष रामसिंह शर्मा, केशव शर्मा, युवा अध्यक्ष आकाश त्रिवेदी, प्रेम कौशिक, देवेंद्र वत्स, और राजेश मिश्रा ने संभाली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button