अपनाघर आश्रम भरतपुर भेजे 5730 किलोग्राम (चावल) खाद्य सामग्री
आश्रम में भर्ती असहायों की सेवा का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। अपनाघर सेवा समिति भुसावर की ओर से गुरुवार राजामंडी मंडी गणेश मंदिर परिसर से 191 कट्टा ( 5730 किलोग्राम ) चावल व मूंग दाल मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन द्वारा संचालित अपना घर आश्रम भरतपुर में निवास रत प्रभुजनो की सेवा के लिए भेजे ।
अपना घर समिति संरक्षक राजेंद्र मित्तल ने बताया कि भरतपुर अपना घर आश्रम मे निवास कर रहे असहाय, बेसहारा दीन दुखियों की सेवा ईश्वर सेवा ही है। अपनाघर सेवा समिति भुसावर द्वारा जनसहयोग से 191 कट्टा चावल जिसमे 5730 किलोग्राम चावल व, 14 किलोग्राम मुंग डाल आश्रम मे निवासरत प्रभुजनों की सेवा मे भेजा गया। मित्तल ने कहा कि ऐसे पुनीत कार्य में हर व्यक्ति को आगे आकर सहभागिता निभानी चाहिए। जिससे कोई भी इंसान भूखा न रहे। अपना घर आश्रम ऐसा घर हैं जिसमे असहाय, लावारिस, दीन, हीन जिसका कोई नहीं उसका अपना घर हैं। इस अवसर पर अपना घर समिति व्योवृद्द सदस्य शेर सिंह सैनी ने खाद्य सामग्री वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष राज कुमार बंसल, कोषाध्यक्ष अरविन्द बंसल, डॉ. आर एस पचहरा, समिति उपाध्यक्ष अशोक भारती आदि मौजूद रहे। इस दिन समिति पदाधिकारी व सदस्यों ने आश्रम में भर्ती असहायों की सेवा का संकल्प लिया। मित्तल ने बताया दूसरी खेप जल्द ही भेजी जाएगी।


