ललितपुर

रात दस बजे के बाद डीजे बजा तो होगा जब्त : सीओ

डीजे संचालकों के साथ सीओ सदर ने की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। बुधवार रात ललितपुर-झांसी रोड पर एक साथ तीन-चार बारातों के एक साथ निकलने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस के साथ लोगों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लिहाजा गुरूवार को क्षेत्रधिकारी सदर सुनील कुमार ने सभी डीजे संचालकों के साथ बैठक कर सख्ती बरतने के निर्देश दिये। क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार ने कहा कि निर्धारित समय रात्रि 10 बजे के बाद डीजे बजाया गया तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा डीजे जब्तीकरण की भी कार्यवाही की जा सकती है। सीओ को डीजे संचालकों ने अवगत कराया कि वैवाहिक कार्यक्रम करने वाले लोग समय से बारात नहीं उठाते, जिस कारण समय में देरी होती है और निर्धारित समय से डीजे बंद करने पर बारात में शामिल लोगों द्वारा गालियां तक दी जाती हैं। इस पर सीओ ने कहा कि डीजे संचालक अपनी समस्याओं के लिए तत्काल पुलिस को अवगत करायें और नियमों का सख्ती से पालन करें, जिससे कि किसी को कोई असुविधा न हो। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सड़क को घेरकर डीजे न चलायें, वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त स्थान बनाये रखें, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानियां न हों। सीओ ने कहा कि पुलिस जनता के लिए चौबीसों घण्टे उपलब्ध है। इस दौरान शहर कोतवाल अनुराग अवस्थी के अलावा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button