अमरोहा

बैंककर्मियों की जालसाजी का शिकार पत्रकार दर-दर भटकने को मजबूर, नहीं मिली पुलिस से मदद।

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा हसनपुर : न्याय की आस में दर-दर की ठोकरें खा रहे एक पीड़ित पत्रकार को शासन-प्रशासन से अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। HDFC बैंक हसनपुर के कर्मचारियों द्वारा की गई 78,400 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित पत्रकार सतीश चन्द्र न्याय के लिए पुलिस और अधिकारियों के चक्कर काटकर थक चुका है, लेकिन “सुशासन” का दावा करने वाली पुलिस अब तक रिपोर्ट दर्ज करने में नाकाम रही है।मामला सैद नंगली थाना क्षेत्र के गांव झुण्डी माफी का है। पीड़ित सतीश चन्द्र ने बैंक कर्मचारी अभिषेक और नमन पर विश्वास करके अपना फोन और कार्ड पिन साझा किया था, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने डिजिटल तरीके से उसकी मेहनत की कमाई पार कर दी। हैरानी की बात यह है कि घटना के दो महीने बीत जाने और सम्पूर्ण समाधान दिवस में गुहार लगाने के बावजूद पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी है या मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।पीड़ित का आरोप है कि जब वह बैंक गया तो आरोपी कर्मचारी ने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी भी दी। थाने जाने पर उसे टरकाया जा रहा है। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही नहीं की, तो वह उच्चाधिकारियों के द्वार खटखटाएगा।
​आम जनता के बीच चर्चा है कि यदि बैंक के अंदर ही ग्राहक सुरक्षित नहीं हैं और पुलिस रसूखदार बैंककर्मियों पर हाथ डालने से कतरा रही है, तो आम आदमी इंसाफ की उम्मीद किससे करे?
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button