छिंदवाड़ा

परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर मार्ग पर जाँच अभियान चलाया गया l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

छिंदवाड़ा l नरसिंहपुर मार्ग पर एक स्कूल वाहन बिना परमिट संचालित पाये जाने पर किया गया जप्त/15 जनवरी 2026/ परिवहन आयुक्त ग्वालियर एवं कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा आज छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर मार्ग पर संचालित हो रहे छोटे-बड़े यात्री वाहनों, मालवाहनों, निजी वाहनों के दस्तावेज (परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र) ओवरलोडिंग, लायसेंस अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिन्दवाड़ा अनुराग शुक्ला ने बताया कि छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर मार्ग पर अमरवाड़ा स्थित हैप्पी ऑवर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा संचालित बस क्रमांक एमपी 28 जेडक्यू 5903 को बिना परमिट संचालित पाये जाने पर जप्त कर थाना अमरवाड़ा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। अन्य कार्यवाही में हर्रई बायपास पर अव्यवस्थित रूप से खड़े 03 मालवाहनों पर 1500 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही समस्त प्रकार के वाहन चालकों, संचालकों को समझाईश दी गईं कि मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा यात्री बसों के संबंध में उन पर आच्छादित अनुज्ञा पत्र को निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button