साहेबगंज

बोरियो में देर रात चला वाहन जांच अभियान,40वाहनों का चालान

एक लाख तीस हजार छै:सो रुपए जुर्माना वसूला गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में सोमवार की देर रात को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आइंद के नेतृत्व में देर रात बोरियो थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान सभी प्रकार के वाहनों की जांच की गई।मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले कुल40वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई और ₹1,30,600का जुर्माना वसूला गया।सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के अनुपालन के लिए वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से भी जांच की गई,ताकि नशे में वाहन चलाने वालों की पहचान की जा सके।इस अभियान में मोटरयान निरीक्षक कुमार उत्कर्ष,बोरियो थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान,रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर,आईटी सहायक राजहंस सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें,वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं।नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button