साहेबगंज
साहिबगंज महाविद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज महाविद्यालय की NCC इकाई द्वारा भारत सरकार के‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर स्थित डॉ.शिवशंकर वर्मा उद्यान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने फलदार और औषधीय पौधे लगाकर किया।महाविद्यालय अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है।इसी उपलक्ष्य में संस्था को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की पहल के तहत परिसर में 75 पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान पर्यावरण संरक्षण और जन- जागरूकता की महत्वपूर्ण पहल है।इसका उद्देश्य अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाना और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाना है।उन्होंने आगे कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में भूगर्भशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो.सैयद रजा इमाम रिजवी,NCC केयरटेकर ऑफिसर डॉ.वसीम रजा,डॉ.मोहम्मद हसनैन,पूर्व सीनियर केयरटेकर शंकर यादव, महाविद्यालय कर्मी अमित कुमार सिंह,श्यामलाल सहित छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।



