
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में मंगलवार को साहिबगंज जिले के लिए गर्व का क्षण।खेलो इंडिया कुश्ती केंद्र, साहिबगंज के प्रशिक्षु सत्यम कुमार का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण SAI के भिवानी,हरियाणा स्थित आवासीय कुश्ती बालक प्रशिक्षण केंद्र के लिए किया गया है।भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली के अधीन संचालित इस प्रतिष्ठित केंद्र के लिए अंतिम रूप से चयनित होने के बाद सत्यम कुमार हरियाणा के लिए रवाना हो गए हैं।ज्ञात हो कि सत्यम कुमार पुरानी साहिबगंज के निवासी हैं और खेल विभाग द्वारा चांद भैरव इनडोर स्टेडियम साहिबगंज में संचालित खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर में कोच प्रकाश सिंह बादल के प्रशिक्षु रहे हैं।इस केंद्र से पूर्व में भी कई खिलाड़ियों का चयन JSSPS अकादमी रांची और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कुश्ती सेंटर रांची के लिए हो चुका है।अब सत्यम हरियाणा में निःशुल्क आवासीय व्यवस्था के साथ कुश्ती का अभ्यास करेंगे और भविष्य में जिले व राज्य का नाम रोशन करेंगे।इस उपलब्धि पर उपायुक्त दीपक कुमार दूबे,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह,उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा,परियोजना निदेशक संजय कुमार दास,जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार सहित जिला ओलंपिक संघ,जिला कुश्ती संघ और जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।



