साहेबगंज

दीपावली काली पूजा और छठ को लेकर उपयुक्त की अध्यक्षता में शांति समिति बैठक

संवेदनशील जगहों पर ड्रोन से निगरानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में आगामी दीपावली,काली पूजा और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक में विधि-व्यवस्था,सुरक्षा, यातायात प्रबंधन,अग्निशमन और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।उपायुक्त ने कहा कि सभी पर्वों को शांति और भाईचारे के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और अंचल अधिकारियों को लाइसेंस प्राप्त पूजा समितियों की सूची अद्यतन रखने और निरंतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।प्रत्येक पूजा पंडाल में प्रकाश,विद्युत सुरक्षा, अग्निशमन उपकरण,स्वयंसेवकों की तैनाती और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।आगे संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने बताया कि ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।काली पूजा के दौरान साहिबगंज नगर में निकलने वाले मां काली के जुलूस को लेकर पूजा समितियों को पर्याप्त स्वयंसेवक, रस्सी और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। जुलूस मार्ग की साफ-सफाई और रोशनी का निर्देश दिया गया।दीपावली पर संभावित अग्निकांड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस,बर्न वार्ड में डॉक्टरों की रोस्टरवार तैनाती और मेडिकल टीम को अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया गया,अग्निशमन विभाग को भी पूरी तैयारी के साथ सतर्क रहने को कहा गया।वही उपायुक्त ने अधिकारियों को छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षित और असुरक्षित घाटों को चिह्नित करने का निर्देश दिया।सुरक्षित घाटों पर साफ-सफाई,बैरिकेडिंग,पेयजल, शौचालय,प्रकाश और माइकिंग की व्यवस्था करने और असुरक्षित घाटों पर बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद करने व चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने सभी से प्रशासन के दिशा- निर्देशों का पालन करने और सहयोग की अपील करते हुए दीपावली,काली पूजा और छठ की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा,परियोजना निदेशक संजय कुमार दास,सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान,अपर समाहर्ता विजय कुमार,एसडीओ साहिबगंज अमर जॉन आइंद,एसडीओ राजमहल सदानंद महतो सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी,थाना प्रभारी और पूजा पंडालों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button