लोयोला विद्यालय के हॉस्टल विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण का लुफ्त उठाया।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हजारीबाग चुरचू प्रखंड चरही में रविवार को लोयोला विद्यालय के हॉस्टल विद्यार्थियों ने पतरातु घाटी एवं पतरातु रिसोर्ट का भरपूर आनंद उठाया इसमें शैक्षणिक भ्रमण का मकसद बच्चों को झारखंड की प्रसिद्ध।एवं प्रसिद्ध घाटियों के बारे में जानकारी प्राप्त करवाना साथ ही मनोरम विरासत को दिखाना था। वैसे झारखंड की विरासत धीरे-धीरे विश्व प्रसिद्ध हो ही रही है इसी कड़ी में लोयोला हॉस्टल के बच्चों को झारखंड के बारे में जानकारी प्राप्त करवाई गई वैसे तो प्रत्येक वर्ष हॉस्टल के विद्यार्थियों को झारखंड की विरासत तक पहुंचाने एवं उनके बारे में इतिहास को बताने के लिए शैक्षणिक भ्रमण कराया जाता है ताकि झारखंडी होने के नाते झारखंड के बारे में पाता रहे। एवं बच्चों को इस वर्ष पतरातु घाटी,पतरातू मछली घर, पार्क नाविक भ्रमण एवं पर्यटन स्थल पर पिकनिक का आयोजन करवाया गया था। जिसमे लोयोला विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को पूरी जानकारियां दी और उन्हें इसके इतिहास के बारे में भी बताया हॉस्टल के बच्चों का उत्साह देखने लायक था। लोयोला विद्यालय के प्रबंधक निर्देशक सह प्रधानाचार्य एम के बरनवाल ने कहा कि विद्यालय का मकसद सिर्फ और सिर्फ हुनर के साथ अच्छी शिक्षा एवं संस्कार देना है जिससे कि बच्चों की सर्वांगीण विकास हो सके और वह अपना इतिहास एवं झारखंडी होने पर गर्व महसूस कर सके। वैसे लोयोला विद्यालय में आकर्षक ऑफर के साथ सत्र 26 – 27 के लिए निशुल्क नामांकन लिया जा रहा है जिसमें की पूरे क्षेत्र के लोग ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सके एवं अच्छी शिक्षा के प्रती जागरूक बन सके ।वैसे तो लोयोला विद्यालय में पूरी शिक्षण व्यवस्था अंग्रेजी वातावरण एवं सीबीएसई पैटर्न के साथ एवं स्मार्ट क्लासेस के साथ शिक्षा प्रदान कराई जा रही है।



