शामली
मदनी बिरयानी हाउस का शुभारंभ, अमन-चैन की दुआ कराई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के बाईपास मार्ग पर सोमवार को नए प्रतिष्ठान मदनी बिरयानी हाउस का शुभारंभ किया गया। कांधला देहात से प्रधान प्रत्याशी हाजी जावेद हसन एवं इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना मेहराज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मौलाना मेहराज ने देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ कराई।उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाजी जावेद हसन ने कहा कि मदनी बिरयानी हाउस क्षेत्र के लोगों को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण और किफायती भोजन उपलब्ध कराएगा, जिससे स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे नए व्यवसाय क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करते हैं।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम, रईस अहमद, कारी सुफियान, साकैब हुसैन, जावेद मंसूरी सहित आदि मौजूद रहे।


