मथुरा

बलदेव के रास्ते में खड़े चार युवकों ने बाइक सवार को मारी गोली, गंभीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव रदोई बुर्ज में  रास्ते पर खड़े चार युवकों ने बाइक सवार को कहासुनी के बाद गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी। गंभीर रूप से घायल युवक को भर्ती कराया गया है। साथ ही मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव बुर्ज निवासी सतेंद्र अपने दोस्त रामू और राकेश के साथ बिसावर में गिलहट के कारखाने में काम करता है। कारखाने से काम कर वापस आते समय आरोपी रवि, रविन्द्र, जुगेंद्र, निशांत गांव में बीच रास्ते में खड़े थे। सतेंद्र ने रास्ते से हटने की कहा तो आरोपियों ने नशे में कहासुनी और गाली गलौज कर दी। इसी दौरान रविंद्र ने सतेंद्र पर फायर कर दिया। जिसमें एक गोली सतेंद्र के पैर में लगी। सतेंद्र के पिता गोविंद ने रवि निवासी बुर्ज रदोई, रविन्द, जुगेंद्र निवासी बुर्ज रदोई, निशांत निवासी कचनाऊ के खिलाफ थाना बलदेव में तहरीर दी है। सीओ श्वेता वर्मा और थानाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि बाइक सवार ने रास्ते से निकलने की बात कही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और आरोपियों ने गोली चला दी। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button