
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हजारीबाग बुधवार को चौपारण थाना क्षेत्र ग्राम सिकदा में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग सिकदा के बिभिन इलाका में करीब 70 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। यह इलाका बिहार से सटे फल्गु नदी के किनारे अवस्थित है । मौके पर घटनास्थल से निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गईं 1. 15 डिलीवरी पाइप अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है। और वंही हज़ारीबाग़ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ड्रोन के माध्यम से दुर्गम इलाका को चिन्हित कर विनिष्ट किया जा रहा है । अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से अजित कुमार बिमल एसडीपीओ बरही चंद्रशेखर पु0नि0 बरही अंचल सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण एसआई सुबिन्दर राम एसआई रतन टुडू
एसआई बदल महतो एवं सशत्र बल और वनपाल कुलदीप कुमार शामिल थे।




