पाकुड़

पाकुड़ नगर परिषद में आयुष्मान आरोग्य मंदिर व पॉलीक्लिनिक हेतु चिकित्सकों का साक्षात्कार आयोजित

Interview of doctors organized for Ayushman Arogya Mandir and Polyclinic in Pakur Municipal Council

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 24 जनवरी 2026 को 15वें वित्त आयोग (स्वास्थ्य) के तहत नगर परिषद पाकुड़ क्षेत्र में संचालित चार शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं एक पॉलीक्लिनिक में जनरल मेडिकल ऑफिसर एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति हेतु नगर परिषद कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किया गया। साक्षात्कार जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा असैनिक शल्य-चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जन) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। साक्षात्कार में कुल 9 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें पांच दंत चिकित्सक, दो फिजियोथैरेपिस्ट और एक जनरल मेडिकल ऑफिसर शामिल थे। नगर परिषद प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि शीघ्र ही अंतिम मेरिट सूची तैयार कर परिणाम प्रकाशित किया जाएगा, ताकि चयनित चिकित्सकों की सेवाएं जल्द शुरू की जा सकें। इस अवसर पर सिविल सर्जन सुरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. एस. के. झा, दंत चिकित्सक डॉ. शाहरुख अकबर, ऑर्थो सर्जन डॉ. डेविड बास्की, महिला चिकित्सक डॉ. मिनी खातून, नगर मिशन प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा तथा जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button