खैरथल
बाल विवाह के विरोध मे जागरूकता रथ को अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को खैरथल में बाल विवाह मुक्त रथ का शुभारम्भ जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर से किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह अभियान जिला प्रशासन खैरथल–तिजारा, बाल अधिकारिता विभाग, जिला पुलिस प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खैरथल, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम एवं स्पेक्ट्रा संस्था अलवर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। समाज को मिलकर इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त करना होगा। बाल विवाह मुक्त रथ जिले की ग्राम पंचायतों, गांवों और ब्लॉकों में भ्रमण कर आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी देगा तथा लोगों को जागरूक करेगा।
स्पेक्ट्रा संस्था के निदेशक प्रदीप पुंडीर ने बताया कि बाल विवाह मुक्त रथ जिले के बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 की जानकारी, बाल विवाह पर नुक्कड़ नाटक पम्पलेट आमजन तक जागरूकता करेंगे। जिससे बच्चों का बचपन सुरक्षित हो सके ये बाल विवाह मुक्त रथ 20 दिन जिले के गांवों में जाकर आमजन को जागरूक करेगा।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खैरथल के पीएलवी सूरजभान कछवाहा एवं गुलाब शर्मा, स्पेक्ट्रा संस्था के फील्ड कोऑर्डिनेटर अनूप कुमार एवं रामफल सिंह सहित सम्यबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह रोकना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।


