
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पथरगामा के कार्यालय सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में सीएचओ एवं एएनएम के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहन पासवान ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने सभी कर्मियों को अपने-अपने केंद्रों पर नियमित रूप से उपस्थित रहने की हिदायत दी। वेतन एवं मानदेय भुगतान में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया। आगामी 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों में शपथ कार्यक्रम आयोजित करने एवं उसकी फोटोग्राफी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही 30 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक प्रखंड के सभी गांवों में सहींया के माध्यम से कुष्ठ रोगी खोज पखवाड़ा चलाने की जानकारी दी गई। बैठक में नियमित टीकाकरण सत्रों को कार्ययोजना के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों पर ही आयोजित करने की सलाह दी गई, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचाई जा सकें। मौके पर पंकज कुमार भगत, प्रतीक कुमार, चंद्रशेखर चौधरी, शेखर रावत सहित सीएचओ हेमशंकर राजा, मनीष कुमार, महेंद्र वर्मा, आशा लकड़ा, मूलाराम, सूरज महतो, कार्तिक, प्रदीप शर्मा, दिव्य प्रकाश, विजेंद्र, आशा कुमारी, सुनील, पंकज, स्नेहलता कृष्णमूर्ति, उज्जवल कुमार तथा एएनएम आशा, पुष्पलता, मीणा, सुधा, सुनीता, मंजिला, शोभा, दुर्गा, पार्वती, गीत, मनी, कृष्णा, सुजाता, सुषमा, चंदा, रीता, मंजू, सुनंदा, विभा, रीना कुमारी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।



