श्री श्री दिव्य नवचंडी नवकुंडीय हवनात्मक महायज्ञ एवं मनोकामना ज्योति कलश स्थापना प्रारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मध्यप्रदेश/ छिंदवाड़ा जिले के तहसील छिंदवाड़ा के ग्राम नेर में दिनांक: 20 मार्च से 28 मार्च 2026 के मध्य प्रारंभ है | श्री श्री दिव्य नवचंडी नवकुंडीय हवनात्मक महायज्ञ एवं मनोकामना ज्योति कलश स्थापना प्रारंभ है | श्री शिव शंभूधाम लोक दादा दरबार ग्राम नेर में विगत 12 वर्षों से दादाजी मंगलवार शनिवार दरबार भी लगते हैं | निरंतर फलाहार दुगधाहार 52 साल का उपवास संकल्प पर रहकर खिले के पलंग में माता की जवारे अपने शरीर में धारण करते हुए साधनारत हैं | अपनी दिव्य साधना के माध्यम से वे असाध्य रोगों से पीड़ित भक्तों का उपचार कर माता की कृपा से भक्तों की मनोकामना पूर्ण कराते हैं | यहाँ प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्रि में भक्तजनों द्वारा 52 कलशों की स्थापना की जाती है | इस वर्ष माता रानी की विशेष कृपा से लोक कल्याण एवं धर्मवृद्धि के पावन उद्देश्य से दिव्य नवरात्रि नवकुंडीय हवनात्मक महायज्ञ एवं मनोकामना कलश स्थापना का आयोजन चल रहा है | जिसमें देशभर से श्रद्धालु उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, इंदौर, रीवा, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, समस्त ग्रामवासी: नेर, लखड़ाई जम्होड़ी, जमुनिया, बनगांव, क्षेत्रवासी भक्त श्रद्धालुजन आस्था में गूंजे | समिति के अनुसार महायज्ञ में नेर से पं.परशुराम जी मिश्रा शास्त्री पं.निशांत कृष्ण जी मिश्रा शास्त्री पं.प्रशांत जी मिश्रा शास्त्री अन्य विद्वान आचार्य रह रहे हैं | महायज्ञ एवं देवीपूजन एवं देवीपूजन (सहस्त्राच॔न) प्रातः सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक शुभ महायज्ञ बेला दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक | दिनांक: 28 मार्च 2026 दिन शनिवार को महायज्ञ समापन जबारे विसर्जन एवं भंडारा महाप्रसाद में आप सभी भक्त श्रद्धालुजन सह परिवार सादर आमंत्रित है |
📍कार्यक्रम स्थल: श्री शिव शंभूधाम लोक दादा दरबार ग्राम नेर जमुनिया छिंदवाड़ा (म.प्र.)




