खैरथल
खैरथल में विश्वकर्मा जयंती समारोह आज निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज विकास समिति के तत्वाधान में कल शनिवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती बडी धूमधाम से मनाई जाएगी समिति के अध्यक्ष सतीश जांगिड़ ने बताया की शनिवार को प्रातः सवा आठ बजे हवन व आरती,सवा नौ बजे झाँकिया शोभायात्रा निकाली जाएगी जो विश्वकर्मा मंदिर से आरम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरेगी
दोपहर एक बजे भोजन व प्रसाद वितरण किया जायेगा
उन्होंने बताया की जयंती के मौके पर समाज के सभी लोग अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे व घरो पर रौशनी करेंगे
