बागपत

मदर मैरी स्कूल: शिक्षा के साथ संस्कार देने का संकल्प

चौधरान पट्टी, बड़ौत।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत/बागपत : शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह व्यक्तित्व, अनुशासन और जीवन मूल्यों का निर्माण करती है। इसी सोच को साकार करने के उद्देश्य से मदर मैरी स्कूल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने का काम कर रही है। विद्यालय की प्रिंसिपल रेनू शर्मा का कहना है कि उनका लक्ष्य केवल पढ़ाई करवाना नहीं, बल्कि बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाना है।
रेनू शर्मा ने बताया कि स्कूल में शिक्षा की शुरुआत शुरुआती स्तर से ही मजबूत आधार के साथ की जाती है, ताकि बच्चे आगे चलकर किसी भी प्रतिस्पर्धा में पीछे न रहें। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समय की पाबंदी और नैतिक मूल्यों को शिक्षा का जरूरी हिस्सा बनाया गया है। “हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी सिर्फ अच्छे अंक ही नहीं लाएं, बल्कि अच्छे इंसान बनकर समाज में पहचान बनाएँ,” उन्होंने भावुक स्वर में कहा।
विद्यालय में अनुभवी और समर्पित शिक्षकों की टीम बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी दे रही है। हर बच्चे की क्षमता को समझकर उसे आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। स्कूल का वातावरण सुरक्षित, सकारात्मक और प्रेरणादायक रखा गया है, ताकि बच्चे खुशी के साथ सीख सकें।
रेनू शर्मा का मानना है कि शिक्षा का असली उद्देश्य आत्मविश्वास जगाना है। जब बच्चा खुद पर विश्वास करना सीख जाता है, तभी वह जीवन की चुनौतियों का सामना कर पाता है। मदर मैरी स्कूल इसी आत्मविश्वास और संस्कार की शिक्षा देने का प्रयास कर रही है।
चौधरान पट्टी, बड़ौत में स्थित यह विद्यालय आज अभिभावकों के विश्वास का केंद्र बनता जा रहा है। यहाँ पढ़ने वाले बच्चों के चेहरे की मुस्कान और उनके भीतर बढ़ता आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि सही दिशा में दी गई शिक्षा आने वाले कल को बेहतर बनाती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button