स्वदेशी मेला में चित्रकला, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न
मेले में स्थानीय व राष्ट्रीय उत्पादों की बढी़ मांग, स्वदेश निर्मित वस्तुओं की लिस्ट व जानकारी लेने मंच कार्यालय पहुंच रहे लोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। स्वदेशी जागरण मंच,बोकारो द्वारा आयोजित 24वां इस्पातांचल स्वदेशी मेला नगर वासियों को लुभा रहा है। इस बार मेले में लोगों का स्थानीय और राष्ट्रीय उत्पाद की प्रति बढ़ती जागरूकता मेले की रौनक बढ़ा रही है। लोग स्वदेशी निर्मित वस्तुओं की लिस्ट व जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं मेला कार्यालय। मेले मे नगर वासियों का जन सैलाब दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को मंच द्वारा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें चिन्मय विद्यालय, डीपीएस, जीजीपीएस, सरस्वती विद्या मंदिर एवं बी.एन.पब्लिक स्कूल के छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता को चार समूह में बांटा गया था। ए ग्रुप में प्ले ग्रुप से वर्ग 2 तक के विद्यार्थियों के लिए अपने मनपसंद चित्र बनाना था, क्लास 3 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए लैंडस्केप सीनरी बनाने मिला वही ग्रुप सी कक्षा 7 से 9 तक के विद्यार्थियों को त्योहार से संबंधित चित्र बनाने को दिया गया था। जबकी दसवीं से ऊपर के छात्रों के बीच भारत माता एवं विवेकानंद जी की तस्वीर बनाने की प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें निर्णायक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रपति से सम्मानित चित्रकार सरोज कुमार एवं नागेंद्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव, कुमार संजय एवं पूनम सिंह ने किया। इधर मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंच ने आगंतुक सभी नगर वासियों के लिए प्रत्येक दिन रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शाम को संगीत कला अकादमी द्वारा भजन गायन एवं संगीत कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसके उपरांत डांडिया गरबा डांस एवं म्यूजिकल आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। जिसका आनंद मेला घूमने आए नगर वासियों ने जमकर उठाया। इधर नगर वासी अपने पसंद के अनुसार खादी निर्मित वस्त्र, टेराकोटाव गोबर से निर्मित सामान की खरीदारी कर रहे हैं है।


