शामली
मारपीट का आरोपी तलवार के साथ गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। क्षेत्र के गांव खेड़ा कुर्तान में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी को तलवार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा कुर्तान निवासी मुस्तफा पुत्र इलियास ने गांव के ही कुर्बान पुत्र मतलब पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पीड़ित का आरोप था कि आरोपी ने तलवार से उसके मकान के दरवाजे पर कई बार किए थे। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कुर्बान को तलवार सहित गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि आरोपी कुर्बान को तलवार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


