
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश में चाइनीज़ मांझे के खिलाफ योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ संदेश दिया है कि चाइनीज़ मांझे से होने वाली मौतों को अब हादसा नहीं, बल्कि हत्या माना जाएगा। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि इस जानलेवा मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक सुनिश्चित की जाए।
इसी क्रम में बरेली पुलिस प्रशासन ने भी चाइनीज़ मांझे की दुकानों का निरीक्षण और चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। बरेली के एसपी सिटी ने किला क्षेत्र के बाकरगंज इलाके में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एडीएम सिटी भी मौके पर मौजूद रहे।
एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले भर में लगातार अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति चाइनीज़ मांझे की बिक्री करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन का उद्देश्य है कि आमजन की जान को खतरे में डालने वाले इस मांझे पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।


