भरत पुर
गांव छौंकरवाड़ा कलां में विराट हिंदू सम्मेलन आज।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भुसावर : उपखण्ड क्षेत्र के गांव छौंकरवाड़ा कलां में सोमवार को सुबह 10:00 बजे विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसकी तैयारी को लेकर रविवार को गांव छोंकरवाड़ा कलां में मीटिंग का आयोजन किया गया एवं शाम को बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली छौंकरवाड़ा कलां से प्रारंभ होकर आसपास के 07 गाँवों से होकर के गुजरी। इस रैली में 30 बाइक सवारों ने झंडा, बैनर व पताका के साथ सम्मिलित हुए। रैली के माध्यम से सर्व हिंदू समाज से अधिक संख्या में विराट हिंदू सम्मेलन में आने का आह्वान किया।


