भरत पुर
पथैना में श्रीमद्भागवत कथा के विशाल भंडारे का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर उपखंड के ग्राम पथैना में श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर गुरुवार को समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसादी ग्रहण की।
भंडारे की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया तथा भोजन एवं प्रसादी वितरण की व्यवस्थाओं में अपनी सहभागिता निभाई विशेष तौर पर युवा वर्ग ने भरपूर सहयोग किया । इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कौशल फौजदार ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से गांव में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। कथा के समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे और एकजुटता का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
समस्त ग्रामवासियों ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया इस मौके पर _ शैतान, तेजवीर, शान्तनु, छोटू, नरेंद्र, गोलू,अतुल ,जीतेन्द्र, राहुल, अभि, सतेन्द पथैना ,बंटी आदि युवा साथी मौजूद रहे



