Uncategorized

भाजपा पाकुड़ की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, संपा साहा को जिताने का आह्वान

BJP Pakur meeting deliberates on election strategy, calls for victory of Sampa Saha

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को अपर्णा मार्केट कॉम्प्लेक्स में जिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री बबलू भगत एवं नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती संपा साहा उपस्थित रहीं। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बबलू भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संपा साहा को नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए समर्थन दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी पूरी तन्मयता और एकजुटता के साथ चुनावी अभियान में जुट जाएं। उन्होंने बताया कि बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, घर-घर संपर्क अभियान तेज करने तथा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार को धार देने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड में सक्रिय होकर पार्टी समर्थित प्रत्याशी संपा साहा को विजयी बनाने के लिए जुट जाए। उन्होंने कहा कि यह जीत संगठन की होगी और जिन्होंने मेहनत की है, सम्मान का अधिकार भी उन्हीं को मिलेगा। साथ ही उन्होंने आगामी चुनावी मोर्चे पर पूरी मजबूती के साथ उतरने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रुपेश भगत ने किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह एवं मीरा प्रवीण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक साह, हिसाबी राय, मनोरमा देवी, राणा शुक्ला, पंकज साह, दिलीप सिंह, सुशील साह, तुहिन शुक्ला, संजीत मुखर्जी, पार्वती देवी, मनीष पांडेय, रीता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button