पाकुड़ में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, बाबूलाल मरांडी ने दी
Seminar on the death anniversary of Pt. Deendayal Upadhyay in Pakur, given by Babulal Marandi

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने की। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पं. उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का वैचारिक एवं संगठनात्मक योगदान भारतीय राजनीति में मूल्य आधारित दृष्टिकोण का परिचायक है। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती संपा साहा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रुपेश भगत ने किया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



