सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में सीआईआई एचआर एक्सीलेंस आकलन सफलतापूर्वक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में सीआईआई एचआर एक्सीलेंस आकलन का सफल समापन व्यापक ऑन-साइट मूल्यांकन के साथ हुआ। इस दौरान वरिष्ठ नेतृत्व टीम तथा एचआर के प्रमुख आयामों- औद्योगिक संबंध (IR), एचआरडी, कर्मचारी सहभागिता, कर्मचारी लाभ एवं पीएमएस के साथ-साथ मेडिकल, आईटी, सीएंडएम एवं पर्यावरण विभागों के साथ विस्तृत संवाद किया गया।

आकलन दल का नेतृत्व दीपक ए. देशपांडे, वाइस प्रेसिडेंट, टाटा बिजनेस एक्सीलेंस ग्रुप ने किया। टीम में उमेश दोशी (वाइस प्रेसिडेंट, कल्पतरु इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड), अंबर एच. नानावटी (मानव संसाधन प्रमुख, एलएंडटी), ऋषु रॉय (प्रोफेसर, वैशव विद्यापीठ विश्वविद्यालय), सोनाली बीराका शाह (फाउंडर एंड डायरेक्टर, इम्पैक्ट सेतु) एवं सविता सावंत (लीड सी एस आर/डी ई आई, टाटा ऑटोकोम्प सिस्टम्स) जैसे वरिष्ठ उद्योग विशेषज्ञ शामिल रहे। टीम ने गहन समीक्षा करते हुए संगठन की प्रमुख शक्तियों एवं सुधार के संभावित क्षेत्रों पर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

आकलन दल ने विंध्याचल में लागू प्रगतिशील एचआर प्रक्रियाओं, कर्मचारी सहभागिता पहलों, सुव्यवस्थित प्रणालियों तथा आत्मीय आतिथ्य की सराहना की। साथ ही, विभाग के निरंतर प्रयासों की प्रशंसा करते हुए विंध्याचल को एनटीपीसी में एक पसंदीदा कार्यस्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में उठाए गए कदमों को सराहा।

इस अवसर पर ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने रचनात्मक सुझावों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि आकलन दल द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से अपनाया जाएगा, जिससे मानव संसाधन प्रणालियों को और सुदृढ़ कर उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रगति सुनिश्चित की जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button