पूर्व सांसद अब्दुल खालेक ने की प्रेसवार्ता, जिलाध्यक्ष का होगा चयन
Former MP Abdul Khaleque held a press conference, District President will be selected

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
कांग्रेस पार्टी के पाकुड़ स्थित जिला कार्यालय में AICC द्वारा नियुक्त पाकुड़ जिला के ऑब्जर्वर सह- पूर्व सांसद अब्दुल खालेक ने संगठन सृजन कार्यक्रम 2025 व जिला अध्यक्ष की चयन हेतु प्रेसवार्ता की। प्रस्तुतकर्ता के दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि आगामी ग्यारह तारिख तक कांग्रेस की पाकुड़ जिला संगठन या सभी विंग्स के साथ एक बैठक कर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चाएं की जायेगी। साथ ही जरुरतन आवश्यक बिन्दुओं के अवयवों को स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विंग्स से बैठक करने के पश्चात प्राप्त निष्कर्ष की आवश्यक अवयवों को सेन्ट्रल कमिटी को सुपूर्द किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी अक्टूबर तक नये अध्यक्ष बहाल कर ली जायेगी। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, पीसीसी ऑब्जर्वर प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद एवं चेयरमैन मार्केटिंग बोर्ड रविंद्र सिंह समेत सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम मौजूद थे।



