मथुरा

रामाश्रम सत्संग मथुरा का तीन दिवसीय भव्य आध्यात्मिक समारोह संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा में शिवरात्रि के पावन अवसर पर रामाश्रम सत्संग मथुरा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य आध्यात्मिक समारोह 13 फरवरी से आरंभ होकर 15 फरवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्रद्धा, भक्ति और ज्ञान से ओतप्रोत इस समारोह में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु साधकों ने आत्मिक लाभ प्राप्त किया। समारोह के दौरान आध्यात्म के विविध आयामों—भक्ति, ध्यान, योग, आत्मचिंतन और जीवन मूल्यों—पर देश के अलग-अलग भागों से पधारे आचार्यों ने सारगर्भित व्याख्यान दिए। विद्वानों के प्रेरणादायक प्रवचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं का ज्ञानवर्धन हुआ तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। तीनों दिन वातावरण भक्ति-संगीत, सत्संग और ध्यान साधना से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे। विशाल संख्या में उपस्थित भक्तों ने शिवरात्रि के इस पावन पर्व पर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। आयोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं और अनुशासित संचालन की सभी ने सराहना की। रामाश्रम सत्संग मथुरा के वर्तमान गुरु एवं संचालक परम संत आलोक कुमार जी के मार्गदर्शन में यह समारोह अत्यंत सफल रहा। उन्होंने अपने उद्बोधन में जीवन में सकारात्मक चिंतन, संयम, सेवा और समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके अनुसार, “आध्यात्म केवल ग्रंथों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है, जो मनुष्य को भीतर से प्रकाशित करती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button