भरत पुर
प्रेम और सौभाग्य प्राप्ति की कामना के साथ मनाई जाएगी फूलेरा दूज
मन्दिरों में श्रद्धालु खेलेंगे ठाकुर जी संग फूलों की होली, मिश्री, माखन का लगेगा भोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भरतपुर जिले के ब्रज क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ऐतिहासिक नगर पालिका भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में 19 फरवरी गुरुवार को जहां ब्रज की गलियों में टेसू के फूल खिलने लगते हैं और हवाओं में फाल्गुन की मस्ती घुलने लगती है,तब आगमन होता है फुलेरा दोज का उत्सव धूमधाम एवं हर्षोउल्लास पूर्वक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। जहां कस्बे के घरों में श्रद्धालुओं, सनातनधर्म प्रेमियों द्वारा राधा कृष्ण की छवि, तस्वीर की श्रद्धा अनुसार भक्ति भाव से विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं कस्बे के प्रमुख कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर, हूंकारेश्वर महादेव मन्दिर, चतुर्भुज जी महाराज मन्दिर, लक्ष्मी नारायण मन्दिर, राधा कृष्ण युगल किशोर जी मन्दिर, पुरानी अनाज मण्डी स्थित लक्ष्मण जी महाराज मन्दिर, भगतराज वाले हनुमान जी मन्दिर, बनखण्डी वाले हनुमान जी मन्दिर परिसर आदि सहित विभिन्न मन्दिरों में श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए राधा कृष्ण की प्रतिमा को विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हुए उन्हें श्रद्धा अनुसार गुलाब अथवा सुगन्धित पुष्प अर्पित करते हुए राधे कृष्णा मन्त्र का जाप कर आरती के बाद माखन, मिश्री अथवा मिठाई का भोग लगाकर प्रसादी वितरण करते हुए भगवान से परिवार में आनन्द, सौभाग्य की कामना की जाएगी। वहीं मन्दिर परिसर में महिला भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के निश्छल प्रेम के उत्सव फुलेरा दोज पर ढोलक, झांझ, मजीरा की थाप पर हरि नाम संकीर्तन, भजनों के माध्यम से राधा कृष्ण जी को रिझाते हुए रंग बिरंगे फूलों के साथ होली खेलते हुए भगवान से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि की कामना करते हुए अपनी हाजिरी लगाकर जीवन में शुभ कार्यों के नए द्वार खोलने की मनोकामनाएं मांगी जाएगी।



