Ramadan के पावन अवसर पर विधायक निशात आलम ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
MLA Nishat Alam extended his best wishes to the countrymen on the auspicious occasion of Ramadan.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़, झारखंड। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक निशात आलम ने पवित्र माह Ramadan के अवसर पर तमाम देशवासियों को दिली मुबारकबाद एवं हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। अपने संदेश में विधायक ने कहा कि रमज़ान का यह मुबारक महीना सभी के जीवन में अमन, भाईचारा, रहमत और बरकत लेकर आए। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह तआला हम सबकी इबादतों, दुआओं और रोज़ों को कबूल फरमाए तथा देश और प्रदेश में सुख-शांति एवं तरक्की कायम रखे। उन्होंने कहा कि रमज़ान आत्मसंयम, सेवा और मानवता का संदेश देता है। यह पवित्र महीना आपसी सौहार्द, प्रेम और इंसानियत की भावना को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। विधायक निशात आलम ने सभी नागरिकों से अपील की कि इस पाक महीने में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को और मजबूत करें तथा समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएँ।
🌙 रमजान मुबारक 🌙



