पाकुड़

नगर पालिका चुनाव 2026 के ध्यानार्थ धनुष पूजा चेक नाका पर एसएसटी/एफएसटी की सघन वाहन जांच

Intensive vehicle checking by SST/FST at Dhanush Pooja check post in view of Municipal Elections 2026

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के मद्देनजर पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत धनुष पूजा चेक नाका पर एसएसटी एवं एफएसटी टीम द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। मुख्य सड़क से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी चुनाव आयोग की गाइडलाइन एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत बारीकी से ली गई। जांच के दौरान प्रत्येक वाहन और उसमें मौजूद सामान की सूक्ष्मता से पड़ताल की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री या आचार संहिता उल्लंघन की आशंका को रोका जा सके। अभियान के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई। समाचार लिखे जाने तक जांच प्रक्रिया जारी थी। सघन जांच दल में एसएसटी के राजेश कुमार साहा, एफएसटी के आरिफ अंसारी सहित पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button