बोकारो

अधिकारियों को खिलाया गया फाइलेरिया रोधी दवा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार के अंतर्गत गुरुवार को एमडीए 2026 कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी संस्थानों में कार्यरत पदाधिकारीयो एवं कर्मियों पुलिस थाना बैंको जेएसएलपीएस कार्यालय प्रखंड मुख्यालय के आवास में जाकर फाइलेरिया रोधी दवा का एकल खुराक की दवा प्रशासको के द्वारा खिलाया गया। इसी क्रम में कसमार अंचल अधिकारी श्री नागेंद्र कुमार सिंह को भी दवा प्रशासको द्वारा उनके आवास में जाकर फाइलेरिया रोधी दवा का एकल खुराक खिलाया गया। अंचल अधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है एक बार यह बीमारी हो जाने पर यह जीवन भर साथ रह सकता है। इससे व्यक्ति को आर्थिक सामाजिक मानसिक शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बीमारी से बचने का एकमात्र प्रभावी उपाय सर्वजन दवा सेवन अर्थात एमडीए कार्यक्रम के दौरान खिलाए जा रहे दवा डी ई सी एवं एल्बेंडाजोल का वर्ष में एक बार सेवन जरूर करना है। इस दवा को खाने से हम सभी फाइलेरिया बीमारी के प्रसार को नियंत्रित कर सकते हैं। क्योंकि बचाव इलाज से बेहतर होता है। उन्होंने कसमार प्रखंड के सभी आम जनों से इस दवा को खाने का अनुरोध किया और बताएं कि यह एक सुरक्षित दवा है। इस दौरान एमपीडब्ल्यू अविनाश रंजन पर्यवेक्षक अमित विक्रम दवा प्रशासक शबाना परवीन एवं शबनम खातून उपस्थित थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button